अमृतसर। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वेयरहाउस के दिवंगत डीएम गगनदीप रंधावा के परिवार से मुलाकात की। बिट्टू ने कहा कि जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, भाजपा पीछे नहीं हटेगी। बिट्टू ने आप और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के बीच छिड़ी राजनीति को लेकर चड्डा को निशाने पर लिया। बिट्टू ने कहा, चड्डा दस नंबरी हैं, जिन्होंने अमृतसर और लुधियाना से 100-100 करोड़ से अधिक की उगाही की है। उसने पंजाब को लूटने के लिए अपने कारिंदे बिठा रखे थे।
अब जब पकड़े जाने का डर हुआ तो इलाज के बहाने विदेश भाग गया। इसके अलावा सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चड्डा को इसलिए हटाया, क्योंकि आप के आला नेताओं को वह हिस्सा कम दे रहे थे। 100 रुपए लेकर 75 खुद रखते थे और 25 ही ऊपर देते थे।

असली वजह यही है चड्डा को हटाने की। पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर चड्डा के लेन-देन की पहले जांच होगी। चड्डा की बदनामी से पीछा छुड़ाने के लिए आप नेताओं ने 2027 के विधानसभा के चुनाव से पहले उन्हें हटाने का दिखावा किया है। इस राजनीतिक की जालसाजी को जनता भली-भांति जानती है।
- जल्द मां बनने वाली हैं Karishma Tanna, खूबसूरत फोटो शेयर कर दी खुशखबरी …
- ओडिशा में सख्त नियम: 10 साल पुराने बाहरी राज्यों के कमर्शियल वाहनों पर रोक
- NSG का भव्य शक्ति प्रदर्शन: भोपाल बनेगा आपदा प्रशिक्षण का केंद्र, CM डॉ मोहन बोले- काउंटर टेररिज्म ग्रुप स्थापित करने 200 करोड़ डीपीआर की तैयारी
- पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
- ‘कभी तमंचों के लिए बदनाम रहा यूपी…’, सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप्स का बन रहा हब

