पठानकोट. पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है. उनके
काफिले पर शुक्रवार सुबह अचानक हमला हो गया। यह घटना बटाला के नजदीक स्थित घसीटपुर में हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाते हुए अंडे और पत्थर फेंके. हालांकि इस पूरी घटना के दौरान रवनीत बिट्टू पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है.इस पूरे घटना की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया में दी है. साथ ही उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की साजिश कहा है.
बताया जा रहा है कि यह वारदात उस समय हुई जब रवनीत बिट्टू अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पठानकोट की ओर जा रहे थे. रास्ते में बटाला के पास उनके काफिले पर असामाजिक तत्वों ने अंडे और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. घटना के तुरंत बाद बिट्टू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
बिट्टू ने गृहमंत्री से की बात
रवनीत बिट्टू ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि हमले में शामिल दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया है, जिन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिट्टू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से फोन पर सीधी बातचीत कर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.
पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना
घटना के बाद रवनीत बिट्टू ने एक घर में शरण ली, जिसके बाहर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे. यह पूरी सोची समझी साजिश है. बिट्टू ने कहा कि वह ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी जान-माल को कोई भी नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

