RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने रेपो रेट का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीद के मुताबिक आरबीआई ने लगातार चौथी बाजार पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में Repo Rate स्थिर रखा है। इससे होम-ऑटो लोन सस्ता नहीं होगा। साथ ही EMI भी घटी है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बताया कि Repo Rate में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है।
आरबीआई ने लगातार चौथी बाजार पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार पॉलिसी रेट में बदलाव दिसंबर 2025 में हुआ था। तब आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। जिसके बाद से रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। जबकि पिछले साल ब्याज दरों में 1.25 फीसदी की कटौती की गई थी। मौजूदा साल चार पॉलिसी मीटिंग हो चुकी हैं. लेकिन ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 5 अगस्त को बताया कि दुनियाभर में जारी उठापटक की वजह से महंगाई बढ़ी है। इसके चलते फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI गवर्नर ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के फिर से बढ़ने से ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता फिर से पैदा हो गई है। लगातार बनी हुई वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद, घरेलू आर्थिक गतिविधियों ने मजबूती दिखाई है। जैसा कि पहली तिमाही (Q1) के लिए उपलब्ध हाई-फ़्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स से पता चलता है।
महंगाई दर 5 फीसदी रहने का अनुमान
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इस साल के लिए CPI महंगाई दर अब 5 फीसदी रहने का अनुमान है। यह हमारे पहले के अनुमानों से 10 बेसिस पॉइंट कम है। इसमें पहली तिमाही (Q1) में 5.3 फीसदी, दूसरी तिमाही (Q2) में 4.7 फीसदी, तीसरी तिमाही (Q3) में 5.9 फीसदी और चौथी तिमाही (Q4) में 5.5 फीसदी रहने का अनुमान है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का कहना है कि उम्मीद के मुताबिक, हेडलाइन महंगाई दर टारगेट से थोड़ी ऊपर चली गई है।

GDP Growth 6.7% की उम्मीद जताई
उन्होंने ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में सुधार की उम्मीद जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तमाम ग्लोबल टेंशन के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। ग्लोबल टेंशन के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। फाइनेंशियल ईयर- 2027 के लिए GDP Growth अनुमान को 6.6% से बढ़ाकर 6.7% किया। पहली तिमाही में ये 7% रहने का अनुमान जताया है। जबकि दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.3% से 6.4% जताया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


