RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले 10 लाख परीक्षार्थियों के लिए रविवार की शाम एक मायूस करने वाली खबर लेकर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जो रिजल्ट सोमवार यानी 23 मार्च को जारी होने वाला था, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। छात्र पिछले कई दिनों से टकटकी लगाए बैठे थे, लेकिन अब उनका इंतजार और लंबा हो गया है।

बार-बार बदल रही हैं तारीखें
बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म्स पर 20 मार्च को रिजल्ट आने का दावा किया गया था। उसके बाद 23 मार्च की चर्चा तेज हुई, लेकिन बोर्ड ने अब साफ कर दिया है कि सोमवार को नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। दरअसल, बोर्ड प्रशासन रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है और नई तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक तौर पर किया जाएगा।
19 लाख छात्रों की सांसें अटकीं
गौरतलब है कि इस बार राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं बोर्ड में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं 12वीं बोर्ड (तीनों संकाय) में लगभग 9 लाख परीक्षार्थी हैं। कुल 19 लाख के करीब छात्र रिजल्ट की राह देख रहे हैं।
फरवरी में ही खत्म हो गई थीं परीक्षाएं
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को ही निपट गई थीं। बोर्ड की योजना तो 30 मार्च तक हर हाल में रिजल्ट देने की थी, लेकिन 10वीं की तारीख खिसकने से अब 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजों में भी देरी होने की आशंका बढ़ गई है।
अंक सुधारने का सुनहरा मौका
इस बार बोर्ड ने एक अच्छी पहल भी की है। अगर किसी छात्र के नंबर कम आते हैं, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड मई-जून में दूसरा सेशन आयोजित करेगा, जिसमें छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने नंबर सुधार सकेंगे।
रिजल्ट टलने की खबर से छात्रों में बेचैनी और तनाव बढ़ गया है, खासकर उनके बीच जो आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों की मांग है कि बोर्ड को एक तय तारीख बतानी चाहिए ताकि बच्चों का भ्रम दूर हो सके।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

