RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। दरअसल, बोर्ड आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे। बता दें कि इस साल करीब 8.5 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जो 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Main Examination Results – 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्ट्रीम (Science/Arts/Commerce) का चुनाव करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, इसे डाउनलोड कर लें।

SMS से भी जान सकते हैं नतीजे

अगर आपके इलाके में इंटरनेट स्लो है, तो घबराने की बात नहीं है। आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ12 ROLL NUMBER टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत आपके फोन पर आ जाएगा।

बता दें कि बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर छात्र को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिसकी तारीखें आज रिजल्ट के साथ ही घोषित की जा सकती हैं।

पढ़ें ये खबरें