RCA New Ad-hoc Committee: राजस्थान की क्रिकेट सियासत में रविवार को एक बड़ा विकेट गिर गया है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने एक कड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मौजूदा एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। नई कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मोहित यादव का है, जिन्हें इस भारी-भरकम जिम्मेदारी के लिए कन्वीनर (संयोजक) बनाया गया है।

दरअसल, आरसीए में पिछले काफी समय से चुनावी पिच तैयार नहीं हो पा रही थी। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जा सके, जिससे प्रशासनिक कामकाज ठप होने की कगार पर था। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इसी गतिरोध को खत्म करने के लिए राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम 2005 के तहत यह सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर?
- मोहित यादव (अलवर): इन्हें नई कमेटी का सर्वेसर्वा यानी संयोजक बनाया गया है।
- डीडी कुमावत आउट: पिछली कमेटी के पावरफुल चेहरे डीडी कुमावत को इस बार पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
- रिटेन खिलाड़ी: जोधपुर के धनंजय सिंह और सीकर के आशीष तिवाड़ी अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, उन्हें सदस्य के रूप में बरकरार रखा गया है।
- इन नए चेहरों को भी जगह: हनुमानगढ़ के अर्जुन बेनीवाल और जोधपुर के अरिष्ट सिंघवी को टीम में नई एंट्री मिली है।
गौरतलब है कि रजिस्ट्रार के आदेश में साफ लिखा है कि इस नई कमेटी की एक्सपायरी डेट सिर्फ 3 महीने (90 दिन) है। इस अवधि के भीतर कमेटी को पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाकर नई और स्थायी कार्यकारिणी को कुर्सी सौंपनी होगी।
बता दें कि पिछले दो साल से आरसीए में तारीख पर तारीख वाला खेल चल रहा था। प्रशासनिक अस्थिरता की वजह से खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े आयोजनों पर भी इसका असर दिख रहा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोहित यादव की यह नई पंचरत्न टीम तय वक्त पर चुनाव की गुगली फेंक पाती है या नहीं। हालांकि, क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि डीडी कुमावत जैसे अनुभवी चेहरे को बाहर करने से आरसीए के भीतर अंदरूनी खींचतान बढ़ सकती है। अगर 3 महीने में चुनाव नहीं हुए, तो राजस्थान क्रिकेट एक बार फिर विवादों के घेरे में आ सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Yamunanagar News: जगाधरी मार्केट कमेटी दफ्तर पर जड़ा ताला! जानिए दफ्तर के अंदर बंद अधिकारियों का क्या हुआ?
- India Bloc Connaught Place Lunch Live: कनॉट प्लेस में इंडिया ब्लॉक का लंच शुरू, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे, राजघाट तक मार्च करेंगे
- चुनावी बिसात पर BJP का बड़ा दांव; हरदोई महाबैठक में तय हुआ बूथ विजय का रणनीतिक रोडमैप
- पानीपत कोर्ट परिसर में गवाह पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला, जानिए पार्किंग में खड़ी गाड़ी से क्यों गायब हुए 2.50 लाख
- ‘नेताओं पर AK-47 चलाने की थी तैयारी’, लोकभवन मार्च के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

