कुमार इंदर,जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में एक छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। मामला कुलगुरु के पास पहुंचने के बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए है।

विश्विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप

दरअसल बिना पेपर जांचे छात्रा को फेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा को परीक्षा में सिर्फ 11 अंक दिए गए। पीड़ित छात्रा निकिता रजक ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। छात्रा की मानें तो कॉपी जांचे बिना ही नंबर दे दिए गए।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

पेपर चेकिंग का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कॉपी जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठे है। छात्रा ने कुलगुरु से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजेश कुमार वर्मा ने जांच के निर्देश दिए। कुलगुरु बोले- कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई भी होगी।

राजेश कुमार वर्मा, कुलगुरु RDVV

कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’: अपनों पर ही अविश्वास, मुकेश नायक बोले- कुछ लोग पार्टी को कर रहे कमजोर

निकिता रजक, छात्रा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m