Technology Desk: अगर आप Harry Potter के फैन हैं, तो Realme ने आपके लिए खास फोन पेश किया है। कंपनी ने Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट है। इसकी कीमत 62,999 रुपए रखी गई है। फोन Magic Brown कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी बिक्री Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर होगी।

Hogwarts थीम वाला मिलेगा खास गिफ्ट बॉक्स
Realme के इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पैकेजिंग है। फोन को कलेक्टेबल पैकेजिंग के साथ पेश किया गया है। इसमें Hogwarts थीम वाला लिमिटेड एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स मिलता है।
बॉक्स में Hogwarts का Acceptance Letter दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन टिकट और Hogwarts लोगो वाले बुकमार्क मिलेंगे। इसमें अलग-अलग कैरेक्टर्स के पोस्टकार्ड भी दिए गए हैं। फोन के साथ Hogwarts लोगो वाला केस भी मिलता है। पैकेज में एक खास फोन पिन भी शामिल है।
फोन के डिजाइन में दिखेगा Harry Potter का जादू
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को ब्राउन लेदर फिनिश दी गई है। इसके रियर पैनल पर Argyle-Texture डिजाइन मिलता है। पीछे Hogwarts का लोगो और Harry Potter लिखा हुआ है।
फोन का कैमरा डिजाइन भी खास तरीके से तैयार किया गया है। इसका डिजाइन Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरित है। फोन के आइकन में भी 3D Harry Potter थीम देखने को मिलती है।
इसके अलावा फोन में Hogwarts थीम वाले वॉलपेपर मिलेंगे। यूजर्स इन्हें अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
कैमरे में मिलेगा 200MP का मेन सेंसर
फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition में 7,000mAh की Titan बैटरी है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G और 4G LTE दिया गया है।
इसके अलावा फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 मिलता है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स ओरिजिनल मॉडल जैसे ही
Harry Potter Edition के बाकी स्पेसिफिकेशन्स ओरिजिनल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हैं। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। खास एडिशन में मुख्य बदलाव डिजाइन और Harry Potter थीम को लेकर किए गए हैं।



