Technology Desk: Redmi अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा कर दी है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। भारत में इसे 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी। ग्लोबल मॉडल में 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि भारत में फोन को 7,900mAh बैटरी के साथ उतारा जाएगा।
45W फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी
Redmi 17 5G में 7,900mAh की बैटरी मिलेगी। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है:
Absolutely Black
Endless Blue
Eternal Orange
फोन का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसके पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले
फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। ग्लोबल मॉडल 4GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Android 16 और HyperOS 3
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17 5G Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन को IP64 रेटिंग भी दी गई है।
भारत में कितनी होगी कीमत?
ग्लोबल मार्केट में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत MYR 669 यानी करीब 16,000 रुपये रखी गई है। भारत में कंपनी इसे 20,000 रुपये तक की प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि, भारतीय मॉडल के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की आधिकारिक जानकारी 3 सितंबर के लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी। खासतौर पर बैटरी को लेकर भारत और ग्लोबल मॉडल में अंतर देखने को मिलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


