PM Modi Reel Baaz Minister: हमेशा सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वालों और रील्स बनाने-देखने वालों को सीजेआई सूर्यकांत ने कॉकरोच कहा था। इसके बाद कॉकरोच (जेन-जी) ने क्या किया ये देश के हर नागरिक को जानकारी है। जेन-जी आंदोलन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट मंत्रियों को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक्टिव होने की अपील की थी। आज वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर 97% कैबिनेट मंत्री इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गए हैं। फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी और अमित शाह सबसे आगे हैं।
बता दें कि पेपर लीक में जेन-जी के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई 2026 को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर ज़्यादा सक्रिय होने, रील बनाने व युवाओं से संवाद करने को कहा था। इसके बाद 24 अगस्त तक 29 में से 28 यानी 97% कैबिनेट मंत्रियों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी बढ़ी है।
मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स गृह मंत्री शाह के बढ़े हैं। पिछले 1 महीने में उनके 8.53 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। जदयू के राजीव रंजन सिंह को छोड़ सभी मंत्री ज्यादा सक्रिय हैं। सभी कैबिनेट मंत्रियों ने पिछले 1 महीने में 1,179 पोस्ट किए हैं। यह पहले की तुलना में 48% ज्यादा है। पीएम की सलाह के बाद मंत्रियों ने रील्स पर जोर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नीतियों व अहम मुद्दों को रील्स के ज़रिए समझाने पर जोर दिया।
सरकार जेन-Z से करेगी बात, वन डे-वन यूनिवर्सिटी प्लान
मोदी सरकार युवाओं से जुड़ने के लिए रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री भेजने की योजना बना रही है। मंत्री छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया समझेंगे। 19 अगस्त को मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे छात्रों की राय सुनेंगे और खासकर युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए
बता दें कि NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इन वीडियो में उन्होंने जेन-जी को पेपर लीक के मुद्दे पर संबोधित किया था। एक वीडियो में पीएम ने उन स्टूडेंट्स को माफ करने की भी बात कही थी जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली दी थी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


