धर्मेंद्र यादव, ओरछा (निवाड़ी) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में भू माफियाओं का आतंक देखने को मिल रहा है, जहां सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग का काम किया जा रहा है, यही नहीं बल्कि किसानों को भी धमकी दी जा रही है। पूरा मामला मध्यप्रदेश की अयोध्या कही जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा का है। जहाँ भू माफिया सोनू कुशवाहा द्वारा खसरा नंबर- 1049/191/1/1 पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है जिसको लेकर किसानों ने ओरछा तहसीलदार को आवेदन देकर शिकायत की है।
READ MORE: नर्मदापुरम का ‘रोमियो’ नपा कर्मचारी: फर्जी फेसबुक ID से युवती को किया टॉर्चर, FIR के 15 दिन बाद भी फरार
किसानों ने बताया की सोनू कुशवाहा जो की सरकारी जमीनों पर प्लाटिंग कर रहा है और उक्त व्यक्ति जहां पर प्लाटिंग कर रहा है उस जमीन में पानी का निकास की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे भविष्य में लोगों को समस्या होगी। चुकी किसानों ने अपनी अपनी ज़मीन पर बोर्ड लगा कर सूचना भी लगा रखी है।
READ MORE: कब्र से निकाली गई 2 साल की मासूम की लाश, पोस्टमार्टम के लिए होगा खुलासा, परिजनों ने गलत इलाज का लगाया था आरोप
एक तरफ़ प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव अवैध प्लाटिंग एवं भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की बात कर रहे तो वही दूसरी तरफ़ धार्मिक नगरी ओरछा में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर प्लाटिंग की जा रही है। ओरछा तहसीलदार ने बताया की भू माफिया सोनू कुशवाहा द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत प्राप्त हुई है जिसका प्रतिवेदन पटवारी विशेष साहू द्वारा कलेक्टर को भेज दिया गया है , उक्त माफिया पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

