सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। ग्राम खिरवा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक सुरजमन साकेत को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
850% मुनाफे के लालच में फंसा युवक: एप से निवेश के नाम पर ठगों ने उड़ाए 36 लाख से ज्यादा की रकम, पे-वॉलेट में दिखाई प्रॉफिट की फर्जी राशि
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजी चौराहे के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गांव के ही अक्षय कोल और राकेश कोल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पत्थर उठाकर सुरजमन साकेत के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दिल दहलाने वाली घटनाः पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, ये रही वजह
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/26 के तहत धारा 196(बी), 109(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आरोपी आदतन विवाद करने वाले हैं और क्षेत्र में दबंगई का माहौल बनाए हुए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

