Delhi Private University Bill: दिल्ली सरकार छात्रों की बेहतरीन के लिए प्राइवेट यूनिवर्सिटी लेकर आ रही है। रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ‘दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल’ को मंजूरी भी दे दी है। इस बिल से दिल्ली के छात्रों को बड़ा लाभ होगा।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद सदन में दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को पेश कर सकते हैं। इसके कानून बनने से प्रत्येक कोर्स में दिल्ली के छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएगी।
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में छात्र ज्यादा है और सीटें कम हैं, इसीलिए इस बिल के जरिए 25 प्रतिशत रिजर्वेशन का प्रावधान रखा गया है। इससे दिल्ली के छात्रों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही जो छात्र दिल्ली के बाहर जाकर दूसरे राज्यों में एडमिशन के लिए धक्के खाते हैं उससे उन्हें राहत मिल सके।
करीब 1,40000 साइकिल बांटने का लक्ष्य
वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार विद्या वाहिनी योजना के तहत दिल्ली की छात्रों को साइकिल वितरित कर रही है ताकि वह अपने गंतव्य से स्कूल तक अपनी साइकिल से जा सकेें। इस योजना के तहत करीब 1,40000 साइकिल बांटने का लक्ष्य रखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह लक्ष्य और बढ़ सकता है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


