शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम- मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्तियां जारी है। प्रदेश में अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। बचे हुए निगम मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में भी नियुक्तियां हो रही है। इसी कड़ी में रेखा यादव राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी है। इस आश्य का आदेश भी जारी हो गया है।

मुरैना कलेक्ट्रेट में लगी आगः पीएम किसान योजना, कृषि विभाग के कंप्यूटर जलकर खाक,

इसी के साथ साधना स्थापक को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। बताया जाता है कि 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति हुई है।

युवा आयोग का अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर प्रवीण शर्मा ने कहा- युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचने का काम किया जाएगा। युवा आयोग नौजवानों और सरकार के बीच में मध्यस्थता का काम करेगा। प्रत्येक जिले में जाकर युवाओं से संवाद किया जाएगा उनकी समस्या को समझा जाएगा। छात्र संघ चुनाव को लेकर कहा- कि युवा अगर मांग रखेंगे तो यह बात सरकार के सामने रखी जाएगी।

MP में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी: निगम-मंडलों के लिए दर्जनभर नाम फाइनल, जल्द होगी घोषणा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m