कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना कलेक्टर कार्यालय में भीषण आगजनी हो गई। कलेक्ट्रेट की वेब GIS सेल में भीषण आगजनी से पीएम किसान योजना और कृषि विभाग के अहम कंप्यूटर जलकर खाक हो गया है। कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण: पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर वसूले 2 करोड़, भेल के रिटायर्ड अफसर
सेवाएं अगले 7 दिन तक बाधित
आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट का कामकाज प्रभावित हुआ है। सेवाएं अगले 7 दिन तक बाधित रहने की आशंका जताई गई है। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने घटना की जांच के आदेश दिये है। कलेक्टर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के भी निर्देश दिए है।
साजिश समेत हर एंगल से मामले की जांच
जिला प्रशासन आग लगने के कारणों का पता करने का प्रयास कर रहा है। कंप्यूटर में लगी हार्ड डिक्स कर्मचारियों ने कुछ सुरक्षित निकाल ली है। बताया जाता है कि डेटा रिकवरी के प्रयास किए जा रहे है। बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है किंतु साजिश समेत हर एंगल से मामले की जांच जारी है।

