कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के चलते दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से लागू यातायात प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण अब अधिकांश बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए संचालित किया जा रहा है। इस बदलाव का सीधा फायदा यात्रियों को किराए और यात्रा समय दोनों के रूप में मिल रहा है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे से संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली का बस किराया 65 रुपये तक कम हो गया है। इसके अलावा यात्रा अवधि में भी करीब 3 घंटे की कमी आई है, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक सफर मिल रहा है।

रूट डायवर्ट होने के बाद अब देहरादून से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर और आगरा की ओर जाने वाली सभी बसों को रुड़की-मुजफ्फरनगर मार्ग के बजाय देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से संचालित किया जा रहा है। इस बदलाव का सीधा लाभ यात्रियों को किराए और यात्रा समय दोनों के रूप में मिल रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार, पहले देहरादून से दिल्ली जाने वाली सामान्य बसों का किराया वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर मार्ग से 420 रुपये था, जो अब एक्सप्रेस-वे से संचालन होने के बाद घटकर 355 रुपये रह गया है। यानी यात्रियों को प्रति टिकट 65 रुपये की बचत हो रही है।

यात्रा समय में भी बड़ा अंतर आया है। पुराने मार्ग से दिल्ली पहुंचने में जहां लगभग छह घंटे लगते थे, वहीं अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए यह दूरी करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। इससे यात्रियों को न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि सफर भी पहले की तुलना में अधिक आरामदायक हो गया है।

दिल्ली-दून हाईवे की एक लेन बंद

दिल्ली-देहरादून हाईवे (NH-58) पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों के रूट बदल दिए गए हैं। अब देहरादून से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर और आगरा जाने वाली सभी बसों को रुड़की-मुजफ्फरनगर मार्ग के बजाय दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को किराए और समय दोनों में राहत मिली है। परिवहन विभाग के अनुसार, पहले वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली जाने वाली सामान्य बस का किराया 420 रुपये था, जो अब एक्सप्रेस-वे से संचालन के बाद घटकर 355 रुपये रह गया है। यानी यात्रियों को प्रति टिकट 65 रुपये की बचत हो रही है। वहीं, पहले दिल्ली पहुंचने में करीब छह घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर महज तीन घंटे में पूरा हो रहा है।

 बागपत-दिल्ली रूट पर भी बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने बागपत और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। बागपत से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की ओर जाने वाले वाहन शामली से करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-1 (NH-1) के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा से बागपत आने वाले वाहन मवीकलां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) कट का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहनों को सोनीपत, पानीपत और करनाल के रास्ते बागपत पहुंचना होगा। यात्री चाहें तो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए भी अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

मेरठ से दिल्ली जाने की सुविधा रहेगी

प्रशासन के अनुसार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जाएगी, जबकि दूसरी लेन पर मेरठ से दिल्ली की ओर हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। हालांकि दिल्ली से मेरठ और हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस-वे का सीधा उपयोग नहीं करने दिया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। दिल्ली से मेरठ जाने वाले वाहनों को गाजीपुर बॉर्डर से एनएच-9 के जरिए यूपी गेट होते हुए डासना इंटरचेंज, गाजियाबाद भेजा जाएगा। यहां से वाहन पिलखुवा, हापुड़, निजामपुर तिराहा, ततारपुर तिराहा और टियाला अंडरपास होते हुए किठौर पहुंचेंगे। इसके बाद गढ़ रोड के रास्ते मेरठ में प्रवेश करेंगे।

मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वालों के लिए डायवर्जन

मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना और रामराज के रास्ते निकाला जाएगा। वहीं हरिद्वार और उत्तराखंड की ओर जाने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे, ताकि कांवड़ मार्ग पर दबाव कम किया जा सके।

भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सिम्भावली कट से गंगा एक्सप्रेस-वे पर यू-टर्न लेकर आगे बढ़ाया जाएगा। गजरौला और अमरोहा जाने वाले वाहन हसनपुर-गंवा कट से उतरेंगे, जबकि अमरोहा की ओर जाने वाले वाहनों को सम्भल कट के रास्ते भेजा जाएगा। उधर लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को चंदौसी, सम्भल कट और गजरौला से होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते सिम्भावली कट तक लाया जाएगा। इसके बाद वे एनएच-9 के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m