गुजरात में आगामी नवरात्रि उत्सव से ठीक पहले सोशल मीडिया पर ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ (किराए पर गरबा पार्टनर) के विज्ञापनों का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने आम जनता के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर युवक-युवतियां पैसे लेकर गरबा नाइट में साथ जाने, रील्स बनाने और डांस सिखाने के लिए अलग-अलग पैकेज पेश कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में 500 रुपये से लेकर 6,500 रुपये तक के सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम पैकेज बनाए गए हैं। बेसिक पैकेज में दो घंटे के लिए मैचिंग कपड़ों में डांस और सेल्फी की सुविधा है, जबकि महंगे पैकेज में पूरी रात साथ रहने, रील्स बनाने और कपल्स जैसा दिखावा करने के दावे किए जा रहे हैं।

मामले पर साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी लवीना सिन्हा ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इन संदिग्ध पोस्ट्स और अज्ञात अकाउंट्स की जांच कर रही है ताकि किसी भी संभावित साइबर फ्रॉड या अनुचित गतिविधियों को रोका जा सके।

पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी भी अज्ञात लिंक या संदिग्ध अटैचमेंट पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक से बैंक खाते खाली होने या व्हाट्सएप/मैसेजिंग ऐप हैक होने का बड़ा जोखिम रहता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई धोखाधड़ी होती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें