गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। इंसान का गुस्सा किस हद तक तबाही ला सकता है, इसकी बानगी शहर के एक कपड़ा बाजार में देखने को मिली।
बात सिर्फ 10 हजार रुपये के बकाया वेतन की थी। आरोपी कर्मचारी लंबे समय से अपने दो मालिकों से अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई मांग रहा था, लेकिन जब हर बार उसे टालमटोल और निराशा ही हाथ लगी, तो उसके सिर पर बदले का खून सवार हो गया।

सूरत क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। उसने बताया कि अपने मालिकों को सबक सिखाने के लिए उसने केवल 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा। आधी रात के सन्नाटे में वह दुकान के बाहर पहुंचा, जहां कपड़ों के बड़े-बड़े पार्सल रखे हुए थे। आरोपी ने उन पार्सलों पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया।
देखते ही देखते आग की लपटों ने ऐसा भयंकर रूप लिया कि पूरी दुकान और उसमें रखा करीब 24 करोड़ रुपये का कीमती सामान खाक में बदल गया। महज 10 हजार रुपये न देने की जिद में मालिकों का करोड़ों का साम्राज्य स्वाहा हो गया।
सूरत क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। यह घटना सोशल मीडिया और व्यावसायिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है—जहां लोग इसे एक तरफ कर्मचारी की बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मेहनत की कमाई न देने वाले मालिकों के लिए भी इसे एक कड़ा सबक मान रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



