शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एस.के. जैन का इस्तीफा राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। नए कुलगुरु की नियुक्ति तक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी प्रोफेसर विवेक शर्मा संभालेंगे।
READ MORE: MP में ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, शादी से एक दिन पहले लगाई फांसी, सदमे में डूबा परिवार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन ने 18 जून को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने मंजूर कर लिया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
राज्यपाल के आदेश के अनुसार, स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अंतरिम व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां निभाएंगे।
READ MORE: सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूम की जान, एंबुलेंस न मिलने से 7 साल के बच्चे की मौत, टेंपो में शव घर ले गए परिजन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन को लेकर विवाद और विरोध की स्थिति बनी हुई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में उनके इस्तीफे और उसके तत्काल स्वीकार किए जाने को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नई नियुक्ति तक अंतरिम व्यवस्था लागू रहेगी।


