अमेरिका के एक प्रमुख सांसद ने प्रतिनिधि सभा के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें हिंदूफोबिया, हिंदू-विरोधी कट्टरता और हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों पर होने वाले हमलों की निंदा की गई है. यह प्रस्ताव मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने पेश किया था। इस प्रस्ताव के अंतर्गत अमेरिका की अर्थव्यवस्था, समाज, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए लाया गया है.

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने सोमवार को इस प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव में हिंदूफोबिया, हिंदू-विरोधी कट्टरता और पूजा स्थलों पर हमलों की निंदा की गई है.

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. प्रस्ताव पहली बार 24 जनवरी 2025 को पेश किया गया था.

इस प्रस्ताव को अभी तक 32 सांसदों का समर्थन मिल चुका है. राजा कृष्णमूर्ति और सुहास सुब्रमण्यम जैसे भारतीय मूल के सांसद भी प्रस्ताव के सह-प्रायोजकों में शामिल हैं.

रो खन्ना - विकिपीडिया

प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका के विकास में हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हिंदू-अमेरिकी समुदाय देश की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति में बड़ा योगदान दिया है. प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ नफरत और भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता. यह प्रस्ताव मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार ने पेश किया था. प्रस्ताव में हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाली नफरत और हिंसा की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m