रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और तेज होती नजर आ रही है. NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल और ड्रोन से रातभर हमला किया. रातभर हुए हमले में कई लोग मारे गए और साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. इसके जवाब में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस के ओम्स्क क्षेत्र में यारोस्लाव्ल रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है. यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचा है.

रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से भी अधिक समय से जंग के बीच अभी के वर्तमान स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों के बीच शांति समझौता होने की कोई उम्मीद नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर करीब घंटे भर बात की. ट्रम्प ने करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की और यूक्रेन युद्ध के समाधान में मदद की पेशकश की. अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वें सालगिराह के मौके पर हुई इस बातचीत में ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए मदद की बात की है.

हालांकि बातचीत के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ की बधाई भी दी. क्रेमलिन ने भी डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत को सकारात्मक बताया.

इस बातचीत के कुछ ही घंटों बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन की बारिश कर दी. एक हफ्ते से भी कम समय में यूक्रेनी राजधानी पर यह दूसरा खतरनाक हमला था जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. सोमवार सुबह तक जारी इस हमले में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया.

अब यूक्रेन ने भी रूसी रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार मॉस्को की ईंधन आपूर्ति चार प्रमुख रिफाइनरियों पर निर्भर थी. तीन को तो पहले ही भारी नुकसान हुआ है जिसके कारण बंद हो चुकी है. अब इस ताजा हमले में चौथी रिफाइनरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कीव के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यारोस्लाव्ल रिफाइनरी को यूक्रेन के हमले में भारी नुकसान हुआ है.

यूक्रेनी सेना के मुताबिक हमले के बाद रूसी रिफाइनरी में आग लग गई. यह रिफाइनरी यूक्रेन-रूस की सीमा से करीब ढाई हजार किलोमीटर दूर है. गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कुल 68 मिसाइलें दागीं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m