दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के रीवा में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही जैन साध्वियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि 2 जैन साध्वियों की मौत हो गई। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश व्यापत हो गया और उन्होंने सड़कों पर उतरकर संत सुरक्षा कानून की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी? BJP प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर की मुलाकात

जैन साध्वियों की मौत को लेकर आज पूरे देश के साथ-साथ नरसिंहपुर जिले में भी संत सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जैन समाज सड़कों पर उतरा। करेली में सकल दिगम्बर जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और संत सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: बुधनी के आबलीघाट में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

गौरतलब है कि पिछली 20 मई को रीवा में कलेक्ट्रेट रोड पर जैन साध्वी श्रुत मति माता जी और उपशम मति माता जी का कार एक्सीडेंट की घटना में मौत हो गई थी। इस घटना में गाड़ी चालक की लापरवाही स्पष्ट देखने को मिल रही थी। इसी को लेकर देश भर में संत सुरक्षा कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m