राकेश चतुर्वेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड जीरो पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान गुलाबनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सीएम ने रीवा शहर को जलभराव और बाढ़ की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: रीवा पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे CM मोहन! अफसरों को दी हिदायत- ‘राहत कार्य में न हो कोई ढिलाई’

आचार्य नगर से अमहिया नाले तक बनेगा नया ड्रेनेज सिस्टम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में पानी के भराव को रोकने के लिए आचार्य नगर से फूलमती नाले होते हुए अमहिया नाले तक निर्माण कार्य कराने का बड़ा ऐलान किया। इस नए निर्माण से रीवा शहर के एक बड़े हिस्से में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को हर साल होने वाले जलभराव से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति से मिलेगा उज्जैन का लाल! जानिए कढ़छली गांव के किसान पुत्र जयसिंह की पूरी कहानी

स्थायी समाधान के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ भविष्य के लिए जलभराव का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m