आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। देर रात रीवा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) अचानक आयुष्मान भारत योजना से जुड़े एक प्रमुख निजी अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: गणेश पंडाल में गरबा को लेकर खूनी संघर्ष! दो गुटों में पथराव और लाठी-डंडे चले, VIDEO वायरल

अस्पताल संचालकों और स्टाफ में हड़कंप

कलेक्टर और एसपी के अचानक अस्पताल पहुंचने से निजी अस्पताल संचालकों और पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं, भर्ती मरीजों के उपचार की स्थिति और इलाज से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की।

आयुष्मान योजना के भुगतानों पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिलने वाले लाभ, इलाज के बिलों और अन्य भुगतानों को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों की इस अचानक कार्रवाई पर कलेक्टर ने कहा कि यह एक ‘रूटीन जांच’ का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: इलेक्शन कमीशन विवाद: 28 सितंबर को MP कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, जीतू पटवारी और बीजेपी में तीखी बयानबाजी

औचक निरीक्षण के दौरान किस तरह की कमियां या गड़बड़ियां पाई गईं, इसकी आधिकारिक और विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m