आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गुलाब नगर की गली नंबर-2 में सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी भर गया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में एक महिला बहते-बहते बाल-बाल बची। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा में लगातार बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। गुलाब नगर की गली नंबर दो में एक महिला बह गई। गनीमत रही कि समय रहते महिला को संभाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल होने का ये कैसा जुनून ? दौड़ते डंपर पर मौत को मात देता दिखा युवक, ‘स्पाइडर मैन’ स्टंट का VIDEO वायरल

इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे है। वहीं लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

