रेवाड़ी। जिले के जाटूसाना थाना क्षेत्र के बेरली खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव खेतों में बेरली खुर्द से चौकी नंबर-2 की ओर जाने वाले रास्ते पर मिला। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोसली डीएसपी और जाटूसाना थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित तंवर के रूप में हुई है। वह राजस्थान के ढाणी संपत का रहने वाला था। अमित गांव में एक व्यक्ति के पास काम करता था।
मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
पुलिस को अमित के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि नोट में गांव के तीन लोगों पर पैसे नहीं देने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि अमित की मौत के वास्तविक कारण और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



