Rewrite News: राजस्थान के कोटा में एक सरकारी कर्मचारी ने कथित तौर पर प्रेमिका के धोखे से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश स्वामी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलवर का रहने वाला था और कोटा सिविल लाइन इलाके में रहता था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को जिम्मेदार बताया है।

शव खिड़की से लटकता मिला
नयापुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने खिड़की से प्रकाश का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आरोपी भी सरकारी कर्मचारी
परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रकाश की प्रेमिका ममता स्वामी और उसके नए साथी विष्णु शर्मा, दोनों ही गुजरात में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मृतक के छोटे भाई गोपाल स्वामी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि दोनों ने प्रकाश को धमकाया था, जिसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2020 से लिव-इन रिलेशनशिप
परिजनों के मुताबिक 2020 में नौकरी लगने के बाद प्रकाश स्वामी का ममता स्वामी से संबंध बना। दोनों करीब तीन साल तक लिव-इन में रहे। आरोप है कि प्रकाश ने ममता की पढ़ाई पर पैसा खर्च किया और उसकी नौकरी लगवाने में भी मदद की। लेकिन नौकरी लगने के बाद ममता ने उससे दूरी बना ली और विष्णु शर्मा के साथ रिश्ता बना लिया।
सुसाइड नोट में दर्द
मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा, मुझे चाय का कप समझा, काम खत्म होने पर फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि धोखा और अपमान सहन न कर पाने की वजह से ही प्रकाश ने यह कदम उठाया।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
