RGHS scam Rajasthan: राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में बड़ी धांधली पकड़ी गई है। योजना में गड़बड़ियां करने वाले 51 संबद्ध अस्पतालों को बीते 3 महीनों में निलंबित किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा।

जीरो टॉलरेंस की नीति
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विभाग ने योजना को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए विशेष ऑडिट अभियान चलाया था। ऑडिट के दौरान कई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।
24 अस्पतालों पर 3 करोड़ का जुर्माना
विभाग ने पिछले एक माह में 24 संबद्ध अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने प्रत्येक मामले की विस्तृत सुनवाई की। सभी साक्ष्यों और तथ्यों की जांच के बाद ही यह जुर्माना तय किया गया है।
इन प्रमुख अस्पतालों पर हुई कार्रवाई
- पारस जेके हॉस्पिटल, उदयपुर
- जील हॉस्पिटल, डूंगरपुर
- मार्बल सिटी हॉस्पिटल, अजमेर
- मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर
- सोनी हॉस्पिटल, जयपुर
- इंडस हॉस्पिटल, जयपुर
अस्पतालों में सामने आईं ये गड़बड़ियां
- दस्तावेजों में हेराफेरी और डुप्लीकेसी करना।
- मरीजों की जरूरत से अधिक जांचें लिखना।
- एक ही पैकेज की सेवाओं को अलग-अलग दिखाकर क्लेम करना।
- ओपीडी के मरीजों को गलत तरीके से आईपीडी में दिखाना।
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने कहा कि योजना में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सरकार के अनुसार भविष्य में भी ऐसी किसी भी गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

