अक्सर जो चीज हम रोज सिंक में जो चीज बहा देते हैं, वही देसी “नेचुरल एनर्जी ड्रिंक” बन सकती है. चावल का पानी एक चुटकी काला नमक, सुनने में सिंपल है, लेकिन फायदे वाकई कमाल के हैं. भारतीय घरों में चावल लगभग हर दिन बनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पकने के बाद बचा चावल का पानी आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों के लिहाज से कितना फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर जब इसी पानी में एक चुटकी काला नमक मिला लिया जाए, तो यह साधारण-सा दिखने वाला पानी एक हेल्दी देसी ड्रिंक बन जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं इस पानी को पीने के क्या फायदे हैं.

गैस, एसिडिटी और जलन में राहत

चावल का पानी ठंडक देता है और पेट की जलन को शांत करता है. काला नमक पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे गैस,भारीपन,खट्टी डकार जैसी समस्याओं में आराम मिलता है.

डिहाइड्रेशन से बचाव (देसी ORS जैसा)

चावल के पानी में नैचुरल कार्बोहाइड्रेट,मिनरल्स
होते हैं और काला नमक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में मदद करता है. गर्मी, कमजोरी, लू या ज्यादा पसीना आने पर यह शरीर को जल्दी रिकवर करने में सहायक है.

कमजोरी और थकान में एनर्जी

यह कोई केमिकल एनर्जी ड्रिंक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे एनर्जी देने वाला देसी टॉनिक है. सुबह खाली पेट या दोपहर में पीने से सुस्ती कम होती है और शरीर हल्का महसूस करता है.

पाचन को मजबूत करता है

चावल का पानी आंतों के लिए बहुत सॉफ्ट होता है.
दस्त, अपच या पेट खराब होने के बाद यह गट को आराम देता है,पाचन सिस्टम को दोबारा बैलेंस करता है.

वजन और मेटाबॉलिज़्म में मदद

हल्का, लो-कैलोरी और पेट भरने वाला होने की वजह से
यह अनहेल्दी स्नैकिंग को रोक सकता है. काला नमक मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करता है.

कैसे पिएं? (सही तरीका)

  1. चावल पकाने के बाद बचा साफ और गुनगुना पानी लें.
  2. उसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं.
  3. चाहें तो 1–2 बूंद नींबू (ऑप्शनल).
  4. ताजा-ताजा पिएं.