Punjab Desk, टांडा : टांडा क्षेत्र के ब्यास मंड में स्थित गांव रड़ा के पास ब्यास दरिया के बढ़ते जलस्तर ने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पानी का बढ़ता स्तर लगातार बांध की दीवारों के और कमजोर कर रहा है. इस कटाव के कारण जमीन और बांधों को काफी नुकसान पहुंचा है. अब लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए किसानों ने प्रशासन से ब्यास नदी के किनारे बने बांधों की तत्काल मरम्मत और मजबूती की मांग की है. केसानों को भय है कि बढ़ता जल का स्तर कहीं बड़े हादसे का कारण न बन जाए.
किसानों का कहना है कि प्रशासन ब्यास नदी और उसके आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निरीक्षण करे तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की तुरंत मरम्मत कराए, ताकि बाढ़ का पानी खेतों में न घुसे और उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें. उन्होंने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ के दौरान ब्यास नदी के दोनों किनारों पर बने कई बांध टूट गए थे, जिसके कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई थी. इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.
किसानों ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए ब्यास नदी के किनारे बने बांधों को जल्द से जल्द मजबूत किया जाए, ताकि नदी का पानी अपने निर्धारित मार्ग में ही बहे और आसपास के गांवों व खेतों को नुकसान न पहुंचे. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में भारी नुकसान होने की आशंका है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

