गुरदासपुर। गुरदासपुर में बड़ी घटना सामने आई है। इसमें पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव गौसल में विरोधी गुट के उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। इस हादसे मे पीड़ित बुरी तरह घायल हुआ है, इतना ही नही उन्हें देखने आने वाले पर भी जानलेवा हमले किए गए, जिसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है।
गौसल निवासी रतन सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर मेन रोड पर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान आरोपी कांग्रेस के सरपंच पद के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह ने ललकारा मारते कहा कि इसे ट्रैक्टर के नीचे देकर मार डालते हैं। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मार डालने की नीयत से उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया।

थाना कलानौर की पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रतन सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में रात करीब 12 बजे आरोपित फिर से अपने साथियों के साथ पहुंच गया। वहां उसने उसका हाल जानने आए लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। यह घटना पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े करने वाली है।
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
- ईरान युद्ध को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रम्प पर भड़कीं, कहा- अमेरिका ने विश्व पटल पर अपना प्रभाव खो दिया
- MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर
- नीतीश सरकार को लेकर तेजस्वी यादव बोले- बिहार में लोकतंत्र नहीं, तंत्र-मंत्र की सरकार

