Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर बीते 9 अप्रैल की रात असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना को लेकर स्थानीय नेताओं व लोगों में आक्रोश का माहौल है। साल 1982 में स्थापित महात्मा गांधी की यह प्रतिमा रोसड़ा की पहचान मानी जाती थी।
हालांकि घटना के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद अब राजद ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए बिहार में बनी बीजेपी की नई सरकार पर सवाल उठाया है।
राजद ने बीजेपी की नई सराकर पर उठाया सवाल
राजद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- रोसड़ा में जेसीबी लाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और संपूर्ण स्मारक को तोड़ दिया गया और इतने बड़े दुःसाहस पर भी गोडसेवादी BJP सरकार और बिहार पुलिस की नींद भी नहीं खुली।
रोसड़ा में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़ने पर एक बार फिर राजद समेत समस्त महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर प्रतिरोध सभा के माध्यम से विरोध दर्ज किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि, बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना, उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है तथा अहिंसा के विचार पर हमला है। इस दौरान नेताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सम्राट चौधरी ने कल ली है सीएम पद की शपथ
गौरतलब है कि वैसे तो यह मामला कुछ दिनों पुराना है। वहीं, कल बीजेपी से सम्राट चाधीर ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में राजद ने इस घटना को मुद्दा बनाते हुए बीजेपी की सरकार बनने पर निशाना साधा है। वहीं, अब यह देखने वाली बात होगी की राजद द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले क्या कुछ करवाती है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग, अफसरों की बुलाई क्लास, डिप्टी CM ने भी संभाली कुर्सी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

