कुंदन कुमार, पटना। दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने अघोषित इमरजेंसी बताया। उन्होंने कहा कि, छात्र और छात्राएं अपने जीवन के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। उन्हें राम मंदिर की जरूरत नहीं है, उन्हें नौकरी और रोजगार की जरूरत है।

लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं- भाई वीरेंद्र

नीट पेपर व अन्य पेपर जो लीक हुए हैं। छात्र उससे परेशान हैं, जो तेज तर्रार हैं, उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है और जो लोग मैनेज करके चल रहे हैं। पेपर लीक कराकर वे बड़े अफसर बन जा रहे हैं। इसलिए हम और हमारी पार्टी व पूरा महागठबंधन इन छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रों पर जो लाठीचार्ज हुआ है। हम उसका विरोध करते हैं। वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। लेकिन सरकार उनपर लाठियां चला रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।

लोग सड़क पर, सरकार तानाशाह

वहीं, पीएम मोदी के ट्वीट पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि, देश के छात्र और जनता अब जाग चुकी है। यह सरकार तानाशाह हो चुकी है। सड़क पर लोग उतर चुके हैं। उन्होंने सन् 74 के आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि छात्रों ने ही आंदोलन शुरू किया था। बाद में जेपी नायारण ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया था और देश में परिवर्तन हुआ था। इस बार परिर्वतन की लहर पूरे देश में चल चुकी है। एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देश के छात्र और जनता अब पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- इंडियन एक्सक्लूसिव पार्टी का छात्र आंदोलन को समर्थन, पेपर लीक के मुद्दों पर पीएम पर हमला