Pushkar News: रविवार की दोपहर पुष्कर घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीसांगन से अजमेर की ओर जा रही एक बस अचानक बेकाबू होकर घाटी की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत की खबर आ रही है, वहीं करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मायरा भरने जा रहे थे ग्रामीण, खुशियां मातम में बदली
दरअसल, बस में सवार लोग गुर्जर समाज के थे और एक मांगलिक कार्यक्रम (मायरा) के लिए जा रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि अचानक बस ड्राइवर के हाथ से स्टेयरिंग छूटा और देखते ही देखते बस खाई में समा गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही तीन थानों की पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 6 एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि राहत कार्य पूरा कर लिया गया है और अब हादसे की असल वजहों की जांच की जा रही है।
घाटी में लगा लंबा जाम
गौरतबल है कि यह हादसा पुष्कर से महज 3 किलोमीटर पहले हुआ। खाई में बस गिरने और रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते पुष्कर घाटी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को बाहर निकलवाने और यातायात सुचारू करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से बदली भर्ती की तस्वीर : नायब सैनी
- दतिया उपचुनाव में किसके सिर सजेगा ताज ? फैसला आज, वोटों की काउंटिंग शुरू
- UP Weather Update : आज से तेज होगी मानसून की गतिविधि, अधिकतर जनपदों में भारी बारिश की संभावना
- Weather news: पटना में झमाझम बारिश, 25 जिलों में अलर्ट, बिजली गिरने से 6 की मौत
- 03 August 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

