लवकुश बैरागी, आगर मालवा। आगर मालवा जिले में पवित्र नवरात्रि के पावन पर्व के बीच अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। तनोडिया के ग्रामीणों के साथ-साथ पालखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर चक्काजाम कर दिया। एक ही रोड पर मात्र 10 किलोमीटर के दायरे में दो अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन से इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
तनोडिया के ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि नवरात्रि के दौरान ठीक माता की आरती के समय (रात्रि 8 बजे) बिजली विभाग जानबूझकर बिजली काट काट देता है, जिससे धार्मिक अनुष्ठान और आरती में भारी बाधा आ रही है। वहीं पालखेड़ी के ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई व अंधेरे में जीवन व्यापन से परेशान है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में आवासीय भूखंडों पर चल रहा व्यापार, रहवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग; हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
इसी मनमानी कटौती से नाराज होकर दोनों गांवों के लोग सड़कों पर उतर आए और बीच सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। अधिकारी दोनों जगहों पर पहुंचकर नाराज ग्रामीणों को समझाइश देने और हाईवे का यातायात सुचारू प्रदर्शन खत्म करवाई खुलवाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

