चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फरार दुल्हन समेत कुल 6 आरोपियों को राजगढ़ और इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपये भी जब्त किए गए हैं।
READ MORE: ब्लैक डायमंड का अंडरग्राउंड खेल बेनकाब: 30 लाख का मशरूका कोयला, JCB और ट्रैक्टर जब्त
दरअसल, देवास निवासी फरियादी जानकीलाल पुवाडिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे अमन की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अतरसिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का भरोसा दिलाया और करीब 2 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसके बाद फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाया गया, जहां सीमा यादव और उसकी कथित मौसी गीताबाई से मुलाकात कराई गई।
READ MORE: नल छू लिया तो ‘पवित्रता’ खतरे में? गेहूं सर्वेयरों की कुटाई और जातिवादी मानसिकता का गंदा खेल, Video वायरल
6 मई 2026 को सीमा यादव को देवास लाकर लिखापढ़ी के बाद अमन से शादी करवाई गई। शादी के एवज में आरोपियों ने फरियादी से 2 लाख रुपये नकद लिए। लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर फरियादी ने नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले भी कई भोले-भाले लोगों को इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01.सीमाबाई पिता रामखिलावन उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बरहाई विद्यालय के पास पाली जिला उमरिया (म.प्र.)
02.गीता बाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर उम्र 50 साल निवासी जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.) 03.अतरसिंह पिता स्वपूनमचंद लोधी उम्र 64 साल निवासी राघोगढ हाल मुकाम किराये का मकान उत्तम नगर ईटावा (म.प्र.)
04.कमल मालवीय पिता धुलजी मालवीय उम्र 50 साल निवासी सांवेर रोड झुग्गी झोपडी दीपमाला ढाबे के पीछे इंदौर (म.प्र.)
05.फारूक मंसुरी पिता अमीन मंसुरी उम्र 25 साल निवासी दत्तरावदा तहसील जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.)
06.कमल उर्फ दिलीप पिता नाथूसिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी बोरखेडी थाना माकडोन जिला उज्जैन


