Rajasthan News: गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। राजस्थान से शादी करने आए एक परिवार के साथ ऐसा कांड हुआ कि वे अपनी सुध-बुध खो बैठे। यहां एक लुटेरी दुल्हन गैंग ने शादी के नाम पर दूल्हे के परिवार को फंसाया और फिर नकली पुलिस बनकर लाखों का चूना लगा दिया।

फोटो दिखाई और फंसाया जाल में
मामला राजस्थान के कोटा का है। मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्ममोहन की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। इसी बीच हरियाणा के राजू शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। राजू ने उन्हें गोरखपुर की तीन लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। परिवार को तस्वीरें पसंद आईं और 12 मार्च को वे शादी के लिए गोरखपुर पहुंच गए।
गोरखपुर पहुंचते ही गैंग का सरगना अंकुर सिंह एक्टिव हो गया। एक महिला को मौसी बनाकर पेश किया गया और लड़की के साथ दूल्हे का जयमाल करवा दिया गया। इस बीच अचानक वहां पुलिस पहुंच गई। गिरोह का सरगना अंकुर सिंह खुद सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर आया था। उसके साथ तीन और लोग सिपाही और होमगार्ड की वर्दी में मौजूद थे।
इन नकली पुलिसवालों ने दूल्हे के परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। डर के मारे परिवार ने मुंह मांगी रकम दे दी और बदमाश वहां से रफूचक्कर हो गए।
ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश
धोखाधड़ी समझ आने पर पीड़ित परिवार ने राजस्थान में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामला गोरखपुर का था, तो केस चिलुआताल पुलिस के पास पहुंचा। गैंग का सरगना अंकुर सिंह समेत कुल 8 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें दुल्हन नीलम भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, ये गैंग इसी तरह दूसरे राज्यों के लड़कों को शादी का झांसा देकर बुलाते हैं। फिर फर्जी पुलिसिया कार्रवाई का नाटक करके मोटी वसूली करते हैं। पुलिस ने सलाह दी है कि शादी तय करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन

