नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के लांजी-आमगांव मार्ग पर 28 जून की बीती रात तकरीबन 9 बजे सात से आठ लुटेरों के द्वारा बंदूक की नोंक पर सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। जिसमें कामना ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यापारी कपिल आसटकर से लुटेरों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया। जब वह रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
READ MORE: दर्दनाक हादसा: बेलगाम ट्रक ने 2 वर्षीय मासूम को कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, चालक फरार
पीड़ित कपिल आसटकर ने बताया कि वह दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह, दुकान में रखे कीमती सोने और चांदी के जेवर दो थैलों में भरकर अपने घर लेकर जा रहे थे। तभी वह घर के पास के मोड़ पर पहुंचकर गली में मुड़ ही रहे थे कि मोटर सायकिल से आए लूटेरों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब लूटेरे, मुझसे, थैला छिनने में सफल नहीं हो सके तो उन्होंने साथ लाई बंदूक से हवाई फायरिंग की और एक ने मेरे सिर पर सात से आठ बार लट्ठ से मारा। जिससे वह अपनी मोटर सायकल समेत गिर गया।जिसके बाद लूटेरे, जेवरात से भरे दोनेा थैलो को लूटकर फरार हो गए।
READ MORE: सरकारी अस्पताल में लापरवाही की इंतेहा: 19 माह के मासूम की आंखों में डाला नोजल ड्रॉप, हमेशा के लिए चली गई आंखों की रोशनी
लुटे गये जेवरतों की कीमत तक़रीबन 8 से 9 लाख रूपए बताई जा रही है। लूटेरे, उन्हें आमगांव रोड की ओर भागते दिखे। घायल कपिल आसटकर को परिजन, सिविल अस्पताल लांजी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया लेकर गए है। हालांकि पुलिस, इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है। लांजी में सराफा व्यापारी से लूट की यह पहली घटना बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच मे जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

