प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की पंचम सवारी में आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ के सुगम प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। क्राउड एनालिटिक्स एवं डेटा संकलन के कार्य के लिए बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी में आधुनिक “महाकाल सेवक” रोबोट का उपयोग किया गया । 

READ MORE: उज्जैन पुलिस के स्वदेशी नवाचार की CM डॉ. मोहन ने की सराहना, सवारी में 5 पॉइंट्स पर बिना बिजली लाइव निगरानी में कारगर रहा पोर्टेबल CCTV

“महाकाल सेवक” ने रामघाट पर अपनी उपस्थिति के साथ भीड़ प्रबंधन में सहायता की तथा सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत एवं वंदन किया । वहीं बाबा महाकाल की सवारी ने रोबोट सुमधुर भजनों पर डांस भी किया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m