प्रदीप मालवीय, उज्जैन। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से आरक्षक गौरव जायसवाल द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी पोर्टेबल CCTV कैमरा बिना नियमित बिजली कनेक्शन के भी लाइव निगरानी और फुटेज उपलब्ध कराने में सक्षम है। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान गुदरी, हरसिद्धि पाल, रामघाट, रामानुजकोट और कमरी मार्ग सहित 5 महत्वपूर्ण स्थानों पर इसका सफल प्रयोग किया गया। 

READ MORE: नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान: पंचायत चुनाव में भी EVM से होगी वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

खास बात यह है कि सिम आधारित संचार व्यवस्था के माध्यम से पुलिस को इन स्थानों की लाइव निगरानी के साथ आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन में भी सहायता मिली ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उज्जैन पुलिस के इस स्वदेशी तकनीकी नवाचार की सराहना की । पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तैयार यह कम लागत वाला पोर्टेबल CCTV समाधान आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m