Bihar News: मोदी कल रविवार 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे, जहां उन्होंने विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन समारोह में प्रदेश के 13,000 से अधिक छात्रों ने उनके स्वागत में ‘धिमसा नृत्य’ किया, जिसे लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है।
चाहे देश का बंटाधार हो जाए- रोहिणी
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर छात्रों द्वारा किए गए ‘धिमसा नृत्य’ का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और लिखा, मोदी मंत्र : “चाहे देश का हो जाए बंटाधार, मेरा मनोरंजन होते रहना चाहिए लगातार ” रोहिणी ने आगे लिखा, देश कहने को तो लोकतांत्रिक है , मगर देश के प्रधानमन्त्री के शौक निराले व् बिल्कुल बादशाहों वाले हैं। आपदा हो या कहीं विपदा मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता, देश हो या विदेश नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट, नाच-गाना मोदी जी को हर जगह , हर वक्त चाहिए।
वीडियो शेयर कर कसा तंज
रोहिणी आचार्य ने कहा कि, अब इस वीडियो को ही देख लीजिए… कैसे 13000 बच्चों का स्कूल जाना कैंसिल करवा कर मोदी जी उन्हें अपने स्वागत में , अपने मनोरंजन के लिए नचवा रहे हैं , ऐसा करने वाला पूरी दुनिया में कोई दूसरा प्रधानमंत्री ढूंढने पर भी नहीं मिलने वाला है। मोदी जी के मनोरंजन के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम पर टैक्सपेयर्स के कितने सौ करोड़ रुपए खर्च हुए होंगे, इसका अंदाजा भी सहज ही लगाया जा सकता है।
बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए पीएम के पास समय नहीं- रोहिणी
रोहिणी ने कहा कि, 13000 बच्चों के नृत्य वाला ये आयोजन किया गया आंध्र प्रदेश में ‘अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ उर्फ भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर .. आयोजन के औचित्य और अवसर से ही देश के प्रति मोदी जी की बेफिक्री, लापरवाही जाहिर होती है, पूर्वोत्तर के राज्यों में, विशेषकर आसाम में, लाखों की आबादी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही है, लोगों के सामने आजीविका व् जीवन-मरण का संकट है, मगर मोदी जी के पास बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए समय नहीं है।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि, देश की बड़ी युवा आबादी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, अपने बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठा रही , संघर्ष कर रही है। मगर उनसे मिलना और उनकी समस्याओं का समाधान निकालना तो दूर की बात उनकी बात सुनने तक का समय भी मोदी जी के पास नहीं है। मोदी जी के पास पर्याप्त समय है, बच्चों का नाच देखने, रील बनाने, फोटो-शूट करवाने का और मौका मिलते ही बेवजह विदेश भ्रमण पर निकल जाने का।
ये भी पढ़ें- बांका में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, 4 लोग झुलसे


