रोहतक। लाखनमाजरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रक्षक ही भक्षक बन गए, 4 साल की मासूम बच्ची डिजिटल यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई, आरोप बच्ची के मां-बाप पर लगा है, CWC, SIT और पुलिस जांच के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया है।

CWC की काउंसलिंग में खुलासा हुआ कि आरोपी बाप बच्ची के सामने पोर्न साइट देखता था, मां को भी पूरी घटना की जानकारी थी लेकिन उसने छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने डिजिटल रेप करने वाले पिता और बात छिपाने के आरोप में मां को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया
है कि बाप पोर्न साइट देखता था, उसने ही बच्ची के साथ गलत हरकतें की और खुद बचने के लिए आरोप स्कूल में एक लड़के पर लगा दिए।

करीब डेढ़ महीने तक SIT ने मामले की जांच की। बच्ची के 2 बार मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए, 2 बार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने काउंसिलिंग की, मगर बच्ची स्कूल में किसी लड़के के बारे में ही बताती रही।

तीसरी बार जब CWC टीम ने अकेले में बच्ची से पूछताछ की, उसने पिता पर ही आरोप लगा दिए जबकि बच्ची के बाप ने आरोप लगाया था कि 16 सितंबर को बेटी के साथ स्कूल में यौन उत्पीड़न हुआ।

महम DSP तनुज शर्मा ने मामले की जांच की, CWC रोहतक के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि पीजीआई में पहली बार बच्ची की काउंसलिंग के दौरान ही टीम को उसके बयानों पर शक हो गया था। इसके बाद ऑफिस में दोबारा काउंसलिंग की गई तो बच्ची के बजाय उसके अभिभावक ज्यादा बोल रहे, इससे शक और गहरा गया, बच्ची के दो बार मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो चुके थे।

इसके बाद CWC में तीसरी बार काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपने माता-पिता का नाम लिया, इसके बाद CWC को मामले में गड़बड़ी की आशंका लगी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

CWC से जानकारी मिलने के बाद SIT ने बच्ची के माता-पिता से सख्ती से पूछताछ की, इस दौरान बच्ची की मां ने पूरी बात बता बताई, बच्ची के साथ गलत घटना मां के सामने ही हुई थी, लेकिन मामले को छिपाया जा रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m