रोहतक। हरियाणा के रोहतक में रविवार को सीआईए-1 की टीम ने कच्चा चमारिया रोड पर एक अखाड़े के पास चल रही अवैध आतिशबाजी फैक्ट्री पकड़ी।

फैक्ट्री बिना लाइसेंस संचालित की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक ट्रक भी जब्त किया है।

मौके पर मिले छह महिलाएं, एक पुरुष और बच्चे

पुलिस की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में छह महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। वहां बच्चे भी मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन वे फैक्ट्री के संचालन और वहां चल रही गतिविधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वे करीब 15 दिन पहले ही यहां काम करने आए थे।

करीब 2 करोड़ रुपये के पटाखे और सामग्री जब्त

एएसआई विकास के मुताबिक, मौके से जब्त पटाखों और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। फैक्ट्री बिना लाइसेंस चल रही थी। पुलिस अब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है। संचालक मौके से फरार है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m