रोहतक : समाज को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया गया। एक मां ने अपनी ही सगी बेटी की जिंदगी को नर्क बना दिया। वह लगातार अपनी बेटी पर अपने प्रेमी के साथ नाजायज ताल्लुकात बनाने का दबाव डाल रही थी। जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो उसका कॉलेज जाना तक बंद करवा दिया गया। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और एक ऐसे खौफनाक राज से पर्दा उठाया कि पुलिस भी दंग रह गई।
ऑडियो क्लिप ने खोला जुर्म का कच्चा चिट्ठा
जानकारी के मुताबिक, रोहतक की रहने वाली यह पीड़ित युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी 35 वर्षीय मां का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था। आरोपी युवक की नजर काफी समय से युवती पर थी और उसकी मां भी इस घिनौने खेल में अपने प्रेमी का साथ दे रही थी। पिछले तीन महीनों से युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। जब भी घर के पुरुष सदस्य बाहर होते, आरोपी घर धमक आता। आखिरकार, तंग आकर छात्रा ने अपनी मां और उसके प्रेमी की बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह एक ऐसा सबूत था जिसने आरोपियों को बचने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा।
ताऊ के साथ थाने पहुंची बेटी, खाकी ने दिखाया सख्त रुख
इस घिनौने चक्रव्यूह से निकलने के लिए युवती ने अपने ताऊ को पूरा माजरा सुनाया और मोबाइल में रिकॉर्डेड सबूत दिखाए। इसके बाद दोनों तुरंत महिला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और आरोपी मां व उसके प्रेमी को दबोच लिया। कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज करा दिए गए हैं।
अब पुलिस दिलाएगी इंसाफ, खुद पूरी कराएगी कॉलेज की अटेंडेंस
इस जुर्म की वजह से छात्रा पिछले 6 महीनों से कॉलेज नहीं जा पा रही थी। आरोपियों ने उसे बंधक जैसी स्थिति में रख दिया था कि जब तक वह उनकी बात नहीं मानेगी, उसे पढ़ने नहीं दिया जाएगा। इस वजह से उसकी परीक्षाएं छूटने की कगार पर थीं। रोहतक के एएसपी वैशाख बागी ने इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि युवती पढ़ना चाहती है और पुलिस उसकी पूरी मदद करेगी। पुलिस अधिकारी खुद कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य (प्रिंसिपल) से बात करेंगे ताकि छात्रा की अटेंडेंस शॉर्टेज को माफ कराकर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाई जा सके।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

