रोहतक। शादी के महज दो महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अपनी सात साल की सौतेली बेटी के सामने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान करीब 29 वर्षीय सुषमा उर्फ लाली पत्नी अनीश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सुषमा और अनीश करीब छह साल से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सुषमा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी नौ साल की एक बेटी है, जिसे वह अपने साथ ही रख रही थी।.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुषमा पांच महीने की प्रेग्नेंट भी थी। पुलिस फिलहाल आरोपी पति अनीश की तलाश कर रही है।
घटना के दौरान मौजूद बच्ची से भी पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतका के परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

