अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनारा थाना क्षेत्र के सुजानपुर से पिछले महीने के 25 अगस्त से गायब एक विवाहित महिला का शव बक्सर जिला के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित ठोड़ा नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक पूजा कुमारी के जेठ को गिरफ्तार किया है।

पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

बरामद महिला का शव काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला है। ऐसे में शव का फॉरेंसिक रूप से पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा जा रहा है। मृतक महिला पूजा कुमारी के भाई का आरोप है कि उसकी बहन के पति टप्पू सिंह तथा ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

आरोप है कि बॉडी को विकृत करने की भी कोशिश की गई। ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। लेकिन आज मृतक महिला का बॉडी बक्सर जिला से बरामद हुआ है। जिसके बाद दिनारा थाना की पुलिस ने शव को रोहतास लाई है। उसकी पहचान के बाद बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, दूसरी ओर पूजा का शव बरामद होने के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2022 में हुई थी पूजा की शादी

बता दें कि 4 साल पहले 2022 में पूजा की शादी सुजानपुर के टप्पू सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही दहेज तथा अन्य मामलों को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ दिखावे के लिए हो रही बयानबाजी’, मांझी और चिराग पर राजद विधायक रणविजय साहू का बड़ा बयान