अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण सभी नदियां एवं जलप्रपात इन दिनों उफान पर हैं। कैमूर पहाड़ी के इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ से गिरने वाले विभिन्न वॉटरफॉल भी उफान पर हैं। ऐसे में एहतियात बरतते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों से तेज बहाव वाले वॉटरफॉल की ओर नहीं जाने का अनुरोध किया है। बता दें कि इन दिनों सासाराम के मांझर कुंड, गीता घाट वॉटरफॉल, सिपहिया वॉटरफॉल, कशिश वॉटरफॉल आदि झरना में उफान आया हुआ है। जिसको देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बढ़तने की जरूरत है।

वॉटरफॉल जाने से बचने की सलाह

पानी के तेज बहाव को देखते हुए इन दिनों वॉटरफॉल में स्नान करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने पर्यटकों से तत्काल अपना कार्यक्रम रद्द करने की अपील की है। गौरतलब है कि वॉटरफॉल में कभी-कभी अचानक पानी काफी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में लोग वॉटरफॉल के बीच में ही फंस जाते हैं। कई बार तो यह जानलेवा भी साबित होता है।

कमरचट डैम में दिखा विशाल मगरमच्छ

बाढ़ के बीच सासाराम स्थित चेनारी के करमचट डैम के में एक मगरमच्छ देखा गया है, जिसके बाद वहां घूमने पहुंचे सैलानियों में हड़कंप मच गया। करमचट डैम घूमने आए लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वन विभाग के अनुसार पहाड़ों से घिरे इस करमचट डैम में मगरमच्छ होना कोई बड़ी बात नहीं है। कल शाम में डैम पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों की नजर अचानक पानी में घूम रही एक मगरमच्छ पर पड़ी। लोगों को पहले विश्वास नहीं हुआ, उसके बाद कुछ लोग इसका वीडियो शूट करने लगे। जिसमें साफ दिख रहा है कि किस प्रकार एक मगरमच्छ किनारे तक आ गया है। लेकिन लोगों की आवाज सुनकर वहां से गहरे पानी की तरफ चला गया।

जंगल और पहाड़ से घिरा है इलाका

बता दें कि यह इलाका जंगली और पहाड़ी है। ऐसे में इस इलाके में मगरमच्छ देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सवाल है कि इस डैम के झील में वोटिंग भी होती है। अगर इसमें खुलेआम मगरमच्छ घूम रहा है, तो कभी न कभी खतरा हो सकती है। वन विभाग के द्वारा भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- बिहपुर में कटाव प्रभावित बांध का मंत्री ने लिया जायजा, बोले- दिन-रात जारी रहेगा फ्लड फाइटिंग का काम