हरिद्वार। जिले के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां भर्ती एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
शौचालय में पड़ा मिला शव
यह पूरा मामला जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। जहां देर रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में बसेड़ी गांव निवासी आशीष का शव मिला। उसे तकरीबन तीन माह पहले केंद्र में भर्ती किया गया था। केंद्र संचालक ने उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ये मैंने किसी के दबाव में नहीं किया… चलती ट्रेन से गायब हुई महिला की गुत्थी सुलझी, 6 दिन बाद बेगूसराय में मिली
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

