RPSC News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 के भर्ती कैलेंडर के तहत दिसंबर तक विभिन्न विभागों के 3404 पदों के लिए आठ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। इन परीक्षाओं में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, साल 2026 में पांच विभागों के लिए 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षाएं होंगी, जिनमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन तय तिथियों के अनुसार शुरू किए गए हैं।

RPSC ने बीते दिसंबर में 2025 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसमें जनवरी से दिसंबर तक विभिन्न विभागों की परीक्षाओं का विवरण शामिल था। आयोग के अनुसार, जनवरी से जुलाई के पहले पखवाड़े तक 23 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।
RPSC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोग का लक्ष्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना है, ताकि अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर नजर रखें।
2026 में प्रस्तावित प्रमुख परीक्षाएं
आयोग ने 2026 के लिए भी भर्ती परीक्षाओं का खाका तैयार किया है, जिसमें इन पदों के लिए होंगी भर्तियां
- सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (1015 पद): 5 अप्रैल
- पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद), सहायक कृषि अभियंता (281 पद): 19 अप्रैल
- प्राध्यापक एवं कोच (3225 पद): 31 मई से 16 जून
- वरिष्ठ अध्यापक (6500 पद): 12 से 18 जुलाई
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
