RAS Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार देर शाम प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस (RAS) भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1096 पदों के लिए हुई इस जंग में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहली रैंक हासिल कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। परिणाम जारी होते ही जहां प्रदेश भर में जश्न का माहौल है, वहीं एक खास लिस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

SI भर्ती विवाद के बीच 19 दरोगा बने अफसर
दरअसल, प्रदेश में इन दिनों 2021 की एसआई (Sub-Inspector) भर्ती परीक्षा को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द कर दिया है। इसी बीच RAS के नतीजों में उन 19 ट्रेनी एसआई का नाम सामने आया है, जो पहले से ही दरोगा की ट्रेनिंग कर रहे थे। इन अभ्यर्थियों ने अब एक पोस्टर जारी कर अपनी काबिलियत का सबूत पेश किया है।

पोस्टर के जरिए दिया जवाब, हम फर्जी नहीं, मेरिट वाले
इतना ही नहीं चयनित ट्रेनी एसआई सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अगर वे धांधली से भर्ती हुए होते, तो आज प्रदेश की सबसे कठिन RAS परीक्षा में रैंक नहीं ला पाते। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मेहनत से नौकरी लगे हैं और पूरी भर्ती को रद्द करना उन जैसे ईमानदार युवाओं के साथ सरासर नाइंसाफी है।
वायरल पोस्टर के मुताबिक, इन ट्रेनी दरोगाओं ने शानदार रैंक हासिल की है
- अभय सिंह अंजना: रैंक 15 (TSP 2)
- राशिद खिल्जी: रैंक 37
- दीपक सिंह: रैंक 118
- हितार्थ कलाल: रैंक 133
- ओम प्रकाश माली: रैंक 167
- रिछपाल गोदारा: रैंक 324
इसके अलावा प्रियंका चौधरी, प्रज्ञा गुर्जर और रिंकू यादव समेत कुल 19 नाम शामिल हैं।
बता दें कि इस परिणाम के बाद राजस्थान की सियासत और युवाओं के बीच ‘भर्ती रद्द’ करने के फैसले पर फिर से मंथन शुरू हो गया है। एक तरफ जहां टॉपर्स के घरों में दीवाली जैसा माहौल है, वहीं ये 19 नाम अब सरकार और सिस्टम के सामने एक बड़ा सवाल बनकर खड़े हो गए हैं।
पढ़ें ये खबरे
- ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ : International Yoga Day के अवसर पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, झांसी में किया योग
- Delhi News Brief: दिल्ली में कच्छा-बनियान गैंग फिर सक्रिय; NEET पेपर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
- आज होगी NEET-UG दोबारा परीक्षा, बिहार में 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र, जानिए परीक्षा के नियम और जरूरी अपडेट्स
- International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी ने योग किया, बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें, 40 साल की उम्र में 20 से ज्यादा लचीले हों
- NEET-UG री-एग्जाम: करीब 23 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे, 564 शहरों में 5400 से ज्यादा सेंटर्स, सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम; NTA का भी ‘इम्तिहान’
